
पंजाब में ड्रग तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश, 105 किलोग्राम हेरोइन जब्त, 2 गिरफ्तार
AajTak
पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से 105 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की है. साथ ही पुलिस ने हथियार, पुराने टायरों के रबड़ और एक वाहन भी जब्त किया है.
पंजाब पुलिस ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि उसने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह में तुर्की के एक ड्रग तस्कर के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है और 105 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है. यह राज्य में ड्रग की सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है. पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान छह हथियार भी जब्त किए गए.
मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पंजाब में हेरोइन की सबसे बड़ी जब्ती हुई है. खुफिया सूचना के आधार पर किए गए अभियान में पंजाब पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इसके साथ ही, विदेशी ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के दो साथियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा बरामद किया गया है.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ी मारिजुआना और अवैध शराब, ड्रग तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
यादव ने कहा कि पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए जलमार्ग का इस्तेमाल किया गया था. तस्करों के पास से टायरों के बड़े रबर ट्यूब भी बरामद किए गए हैं. टायरों के रबर ट्यूब इस बात के सबूत हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी जलमार्ग से की गई है. डीजीपी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और ड्रग कार्टेल के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच चल रही है.
डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने तुर्की स्थित ड्रग तस्कर भुल्लर के दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अमृतसर के बाबा बकाला में गुरु तेग बहादुर कॉलोनी निवासी नवजोत सिंह और कपूरथला के काला संघियां निवासी लवप्रीत कुमार के रूप में हुई है.
गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस और 17 किलोग्राम डेक्सट्रोमेथॉरफन (डीएमआर) सहित ड्रग्स बरामद किए गए. डीजीपी के मुताबिक खुफिया इनपुट मिला था कि भुल्लर बाबा बकाला में कॉलोनी लेडी रोड पर किराए के आवास में डेरा डाले अपने सहयोगियों का उपयोग करके पाकिस्तान समर्थित सीमा पार तस्करी रैकेट चला रहा है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











