
पंजाब में केजरीवाल और राहुल गांधी कैसे एक दूसरे से बचने की कोशिश कर रहे हैं
AajTak
पंजाब में अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी एक दूसरे को टारगेट करना छोड़ कर पूरा जोर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगा रहे हैं - हां, कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं का हाल अधीर रंजन चौधरी जैसा ही है, लेकिन उनके निशाने पर भगवंत मान नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल हैं.
जैसे अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी दोनों के तीर पंजाब की धरती से एक ही निशाने पर जा रहे हैं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक ही तीर से दोनों पर निशाने साध रहे हैं. लुधियाना पहुंचे अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा, '1 जून को केजरीवाल को जेल जाना है, और 6 जून को राहुल बाबा वेकेशन पर बैंकॉक जा रहे हैं.'
वैसे अरविंद केजरीवाल 1 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं, लिहाजा 2 जून को सरेंडर करना है, लेकिन ये फैसला भी अभी सुप्रीम कोर्ट को करना है. क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत एक हफ्ते बढ़ाने की अर्जी डाली हुई है.
अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए अपनी सेहत का हवाला दिया है. केजरीवाल ने शक जताया है कि उनको कोई बड़ी बीमारी हो सकती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी याचिका में कहा है, ‘गिरफ्तारी के बाद मेरा वजन 7 किलो घटा है... मेरा कीटोन लेवल हाई है... किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं... मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है, इसलिए मुझे PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है.’
केजरीवाल और राहुल गांधी का पंजाब कैंपेन
दिल्ली में मतदान हो जाने के बाद अरविंद केजरीवाल के साथ साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पंजाब का रुख किया है, और अपने अपने हिसाब से वोट मांग रहे हैं. लेकिन तौर तरीका वही है जैसा 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान देखने को मिला था.
तब राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल का उतना ही जिक्र किया था, जितना 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में बोला था. चलते चलते एक बार ममता और मोदी में कोई फर्क नहीं बोलकर वो केंद्र की मोदी सरकार पर फोकस हो गये थे, लेकिन दिल्ली में तो सारी हदें ही पार कर डाली थीं.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



