
पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को भगवंत सरकार ने पद से हटाया
AajTak
पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को भगवंत मान सरकार ने पद से हटा दिया है. मनीषा गुलाटी को दिसंबर 2020 को तीन साल का विस्तार दिया गया था. पंजाब सरकार ने मनीषा को भेजे गए नोटिस में कहा कि सरकार उनका एक्सटेंशन वापस ले रही है.
पंजाब सरकार ने पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को उनके पद से हटा दिया है. मनीषा गुलाटी को 18 सितंबर, 2020 को पंजाब सरकार द्वारा तीन साल का विस्तार दिया गया था. गुलाटी को दिए गए नोटिस के मुताबिक, अधिनियम में 3 वर्ष से अधिक विस्तार का कोई प्रावधान नहीं है.
भगवंत मान सरकार ने मनीषा गुलाटी को भेजे गए नोटिस में कहा कि मनीषा गुलाटी को एक्सटेंशन देते समय महिला आयोग से भी कोई मशविरा नहीं किया गया है. नोटिस के मुताबिक, पंजाब सरकार मनीषा गुलाटी को दिया गया एक्सटेंशन वापस ले रही है.
कैप्टन की करीबी हैं मनीषा गुलाटी
बता दें कि पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी बीते साल फरवरी में भाजपा में शामिल हो गई थीं. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मोना जायसवाल ने मनीषा को पार्टी में शामिल कराया था. मनीषा गुलाटी कैप्टन अमरिंदर सिंह की काफी नजदीकी मानी जाती हैं.
स्वाति मालीवाल ने लिया था आड़े-हाथ
मनीषा गुलाटी तब सुर्खियों में आईं थीं, जब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रा द्वारा हॉस्टल में वीडियो रिकॉर्ड कर शिमला में अपने दोस्तों को भेजने के मामले में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान गुलाटी ने कहा था कि किसी भी छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया गया और न ही सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. मीडिया से बात करते हुए उन्हें हंसते हुए पाए जाने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उन्हें आड़े हाथों लिया. मालीवाल ने कहा कि अधिकतर महिला आयोग के दफ्तर किटी पार्टी कार्यालय बनकर ही रह गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











