
पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, बब्बर खालसा से जुड़े 4 लोग अरेस्ट
AajTak
पंजाब पुलिस ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. ये सभी पंजाब में सक्रिय थे और इन्हें टारगेट किलिंग का टास्क दिया गया था.
पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसएस नगर पुलिस ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और संगठन बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पंजाब में बीकेआई मॉड्यूल को लक्षित हत्याओं का काम सौंपा गया था. बीकेआई पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता था.
डीजीपी का पोस्ट
पंजाब के डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'एसएसनगर पुलिस के मुताबिक,मॉड्यूल को पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का समर्थन प्राप्त था जो आईएसआई की मदद से लॉजिटिकल सपोर्ट प्रदान कर रहा था. पुलिस को इस दौरान 6 पिस्तौल और 275 जिंदा कारतूस मिले हैं. पंजाब पुलिस ने एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा, 'पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.'
खालिस्तानी समर्थक संगठन है बीकेआई
आपको बता दें कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) को ही बब्बर खालसा के नाम से जाना जाता है, जो खालिस्तान समर्थक एक आतंकवादी संगठन है. भारत और ब्रिटिश सरकार ने अलग सिख स्टेट की मांग करने वाले इस आतंकी संगठन को प्रतिबंधित कर रखा है. इस आतंकी संगठन ने पंजाब में विद्रोह और आतंक फैलाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी.
1980 के दशक में ये आतंकी संगठन पंजाब में काफी सक्रिय था. जिसके चलते कई लोगों की जान गई. लेकिन 1990 के दशक में इस संगठन से जुड़े कई आतंकी पुलिस के साथ मुठभेड़ों में मारे गए. तभी से इस संगठन का प्रभाव घटने लगा था. बब्बर खालसा इंटरनेशनल को कनाडा, जर्मनी, भारत और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में एक आतंकवादी संगठन के जाना जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











