
पंजाब चुनाव से पहले उठी बम विस्फोट के दोषी भुल्लर को रिहा करने की मांग, बादल ने केजरीवाल को घेरा
AajTak
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और सिख संगठनों के आरोप आम आदमी पार्टी के लिए गले की फांस बनते जा रहे हैं. विदित हो कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में AAP अपने लिए काफी संभावनाएं देख रही है.
पंजाब विधानसभा चुनावों में मचे घमासान के बीच 1993 के दिल्ली बम विस्फोट के दोषी देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर की रिहाई की मांग भी तेज हो गई है. अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोर्चा संभाल लिया है. बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया कि वह सांप्रदायिक पूर्वाग्रह या चुनावी अवसरवाद को अपने फैसले पर हावी न होने दें और भुल्लर को बिना एक पल की देरी के रिहा करवाएं, क्योंकि वह पहले ही जेल में अपनी पूरी सजा काट चुका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












