
पंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 30 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
AajTak
पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. AAP द्वारा अब तक 40 उम्मीदवार की लिस्ट जारी की जा चुकी है. इससे पहले 10 सिटिंग विधायकों को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है आम आदमी पार्टी.
पंजाब चुनाव (Punjab Elections) के लिए आम आदमी पार्टी (Aam aadmi Party) ने अपने उम्मीदवारों के नाम (Candidate list) घोषित कर दिए हैं. आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है.आम आदमी पार्टी अब तक 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है. इससे पहले पार्टी ने 10 सिटिंग विधायकों को उम्मीदवार घोषित किया था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









