
पंजाब: घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
AajTak
पंजाब के तरन तारन में एक घर की छत गिरने से परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान गुरबिंदर सिंह, उसकी पत्नी अमरजीत, बेटा गुरलाल सिंह (20), बेटी राजदीप कौर (17) और सबसे छोटे बेटे गुरबाज सिंह (15) के तौर पर हुई है. राजदीप कौर कबड्डी की बेहतरीन खिलाड़ी थी और उसने कई मेडल भी जीते थे.
पंजाब के पंडोरी गोला गांव में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ जब घर की छत अचानक गिर गई और परिवार के सभी सदस्य उसके मलबे में दब गए.
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय, 40 वर्षीय गोविंदा, उनकी पत्नी अमरजीत कौर (36) और उनके तीन बच्चे—गुरबाज सिंह (14), गुरलाल (17) और बेटी गहरी नींद में थे. अचानक घर की कमजोर छत भरभराकर गिर गई, जिससे वो सभी मलबे में फंस गए. मृतकों की पहचान गुरबिंदर सिंह, उसकी पत्नी अमरजीत, बेटा गुरलाल सिंह (20), बेटी राजदीप कौर (17) और सबसे छोटे बेटे गुरबाज सिंह (15) के तौर पर हुई है. राजदीप कौर कबड्डी की बेहतरीन खिलाड़ी थी और उसने कई मेडल भी जीते थे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि घर पहले से ही जर्जर हालत में था और उसकी छत पर कुछ कबाड़ और भारी सामान रखा हुआ था. इसी वजह से छत का भार बढ़ गया और यह गिर गई. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की स्थिति का सर्वे कराने और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







