
पंजाब के बैंस ब्रदर्स ने थामा कांग्रेस का हाथ, लोक इंसाफ पार्टी का भी किया विलय
AajTak
बैंस ब्रदर्स के नाम से लोकप्रिय बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस ने 2012 से 2022 तक आतम नगर और लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है. 2019 के आम चुनावों में, लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सिमरजीत बैंस को लगभग 3.07 लाख वोट मिले. हालांकि वह दूसरे स्थान पर रहे.
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में कांग्रेस को मजबूती मिली है. कारण, लुधियाना में दो बार विधायक रहे बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली. इन्हें बैंस ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता है. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रविवार को दिल्ली में पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान पार्टी में बैंस ब्रदर्स का स्वागत करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि इससे न केवल लुधियाना संसदीय क्षेत्र में, बल्कि पूरे राज्य में कांग्रेस को बढ़ावा और मजबूती मिलेगी.
बैंस ब्रदर्स के नाम से लोकप्रिय बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस ने 2012 से 2022 तक आतम नगर और लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है. 2019 के आम चुनावों में, लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सिमरजीत बैंस को लगभग 3.07 लाख वोट मिले. हालांकि वह दूसरे स्थान पर रहे.
दरअसल, लोक इंसाफ पार्टी का औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में विलय हो गया है. बलविंदर बैंस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा सदस्य भी हैं. कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद बैंस ब्रदर्स ने कहा कि वे बिना शर्त कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं और आश्वासन दिया कि वे न केवल लुधियाना में, बल्कि राज्य के अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे.
बता दें कि लुधियाना पंजाब के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह पंजाब का एक बड़ा औद्योगिक शहर भी है. 2014 चुनाव के दौरान लुधियाना सीट में कुल 15,61,201 मतदाता थे, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 8,35,632 और महिला वोटर्स की संख्या 7,25,569 थीं. लुधियाना लोकसभा क्षेत्र के अंदर 9 विधानसभा सीटें आती हैं. जिसमें लुधियाना पूर्वी, लुधियाना दक्षिण, अतम नगर, लुधियाना सेंट्रल, लुधियाना पश्चिम, लुधियाना उत्तर, गिल्ल (सुरक्षित), ठखा और जगरोन (सुरक्षित) है.
लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने जीत हासिल की, उन्हें 3,83,795 वोट मिले थे. जबकि लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस 3,07,423 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और शिरोमणि अकाली दल के महेशिंदर सिंह 2,99,435 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



