
पंजाब के पटियाला में दिनदहाड़े मां-बेटे का मर्डर, हत्या के बाद बाथरूम में फेंकी लाशें
AajTak
पंजाब के पटियाला में दिनदहाड़े हुई मां-बेटे की हत्या के बाद सनसनी फेल गई है. यहां एक घर में घुसकर हमलावरों ने मां और बेटे को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पंजाब के पटियाला में दिनदहाड़े मां-बेटे की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोपियों ने यहां एक घर में घुसकर पहले तो मां-बेटे की हत्या की और उसके बाद दोनों की लाशों को बाथरूम में फेंककर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक अपराध की ये वारदात पटियाला के उधम सिंह नगर की है. यहां गली नंबर-11 में हरविंदर सिंह लाड़ी (27) अपनी 55 साल की मां जसवीर कौर और पिता के साथ रहता था. बुधवार को हमलावर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए और घर में बैठे मां बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी.
सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हैं पिता
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने दोनों के शव को बाथरूम में फेंक दिया और वहां से रफूचक्कर हो गए. बता दें कि हरविंदर के पिता सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुके हैं और अब ई-रिक्शा चलाते हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
2022 में हुई थी शिवसेना नेता की हत्या
बता दें कि पंजाब के ही अमृतसर में 2022 में शिवसेना नेता सुधीरसूरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि, पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही हमलावर संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. इस वारदात पर सवाल खड़े हुए थे, क्योंकि इंटेलिजेंस के पास भी शिवसेना नेता पर हमले के इनपुट थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











