
पंजाब के दौरे पर केजरीवाल, CM भगवंत मान के साथ श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
AajTak
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका. केजरीवाल शनिवार को होशियारपुर के योग केंद्र में विपश्यना के संपन्न होने के बाद सीधे अमृतसर पहुंचे थे. इसके बाद वह पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदर बिर सिंह निज्जर के घर पहुंचे.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के दौरे पर हैं. रविवार को केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका और वाहेगुरु का शुक्राना किया. इसके बाद उन्होंने गुरबाणी का श्रवण भी किया.
गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद केजरीवाल ने कहा, 16 मार्च को हमारी पंजाब सरकार को तीन साल पूरे हो गए हैं. आज हम गुरुजी के दरबार में आशीर्वाद लेने आए हैं. केजरीवाल ने कहा कि मान साहब पांच साल पूरे में करेंगे, आप चिंता मत कीजिए और अगले पांच साल भी पूरा करेंगे.
होशियारपुर से अमृतसर पहुंचे
दरअसल, अरविंद केजरीवाल शनिवार को होशियारपुर के योग केंद्र में विपश्यना के संपन्न होने के बाद सीधे अमृतसर पहुंचे थे. इसके बाद वह पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदर बिर सिंह निज्जर के घर पहुंचे.
BJP नेता से भी की मुलाकात
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के आला नेता लक्ष्मी कांता चावला से भी मुलाकात की थी. केजरीवाल अपने पंजाब दौरे के दौरान राज्य के हालातों के बारे में जानकारी ले रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











