
न लोकसभा सदस्य, न राज्यसभा मेंबर, क्या संसदीय दल की नेता बनकर ममता ने बता दी 2024 की महात्वाकांक्षा?
AajTak
शुक्रवार को ममता बनर्जी को टीएमसी के संसदीय दल का नेता चुन लिया गया. राजनीति के लिहाज से ये एक बड़ा और अहम फैसला है. ये हैरान करने वाला भी है क्योंकि ममता न तो लोकसभा की सदस्य हैं और न ही राज्यसभा की. उसके बावजूद पार्टी ने उन्हें संसदीय दल का नेता चुना है.
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में बीजेपी (BJP) को हराने के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. ममता की नजरें अब दिल्ली के सिंहासन पर भी हैं. और इसकी शुरुआत उसी दिन हो गई थी, जब सोमवार (26 जुलाई) को उन्होंने दिल्ली में कदम रखा था. ममता बनर्जी अब पूरे देश में 'खेला' करने की जुगत में हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











