
न रखा हलवाई, न केटरर...सगाई में कपल ने दी ऐसी दावत, हैरान रह गए मेहमान
AajTak
भारतीय शादियों की तैयारी में ढेर सारी मेहनत और समय लगता है. दूल्हन के लहंगे से लेकर मेहमानों के खाने तक, हर चीज़ का इंतजाम परफेक्ट होना चाहिए. ये इंतेजाम करने के चक्कर में लोग क्या-क्या जतन नहीं करते. लेकिन सोचिए क्या हो जब शादी का सारा खाना एक क्लिक में आपके दरवाजे पर पहुंच जाए?
भारतीय शादियों की तैयारी में ढेर सारी मेहनत और समय लगता है. दूल्हन के लहंगे से लेकर मेहमानों के खाने तक, हर चीज़ का इंतजाम परफेक्ट होना चाहिए. ये इंतेजाम करने के चक्कर में लोग क्या-क्या जतन नहीं करते. लेकिन सोचिए क्या हो जब शादी का सारा खाना एक क्लिक में आपके दरवाजे पर पहुंच जाए? हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी की चर्चा हो रही है, जहां सगाई समारोह में पारंपरिक कैटरिंग के बजाय स्विगी से खाना मंगवाया गया.
वायरल हुआ यूजर का पोस्ट
इस अनोखे समारोह का खुलासा @shhuushhh_ नामक यूजर ने एक पोस्ट के जरिए किया. यूजर ने लिखा-हाल ही में एक सगाई समारोह में गया था. वहां न कोई हलवाई था, न कैटरर्स की सर्विस. सारा खाना ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी से मंगवाया गया था. तस्वीर में स्विगी का डिलीवरी पार्टनर खाने के पैकेट्स टेबल पर रखते हुए दिखाई दे रहा है.
स्विगी का मजेदार जवाब
इस पोस्ट के वायरल होते ही स्विगी ने भी मजेदार रिप्लाई किया. स्विगी ने लिखा- इस आदमी को छोड़कर किसी ने भी डील का ऐसा फायदा नहीं उठाया होगा. इसके साथ ही उन्होंने आगे लिख-शादी का खाना भी हमसे मंगवा लेना. स्विगी का यह जवाब देखकर लग रहा है कि भविष्य में शादियों का खाना भी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से मंगवाना आम बात हो सकती है.
इंटरनेट पर मची हलचल

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











