
न नौकरी, न सैलरी लेकिन मिल गया 5.50 करोड़ का लोन... SBI में हुआ घोटाला, पूर्व बैंक मैनेजर समेत 18 अरेस्ट
AajTak
कुछ रेलवे कर्मचारी थे जिनकी सैलरी कम थी. उनकी सैलरी स्लिप में आंकड़ा बढ़ाकर उन्हें लोन दे दिया गया. इतना ही नहीं, कुछ लोगों के पास तो नौकरी भी नहीं थी, उन्हें सरकारी ड्राइवर, टीचर के फर्जी दस्तावेज और सैलरी स्लिप बनाकर लोन दिया गया.
देश के सबसे प्रतिष्ठित और सुरक्षित माने जाने वाले भारतीय स्टेट बैंक में लोन घोटाला सामने आया है. दाहोद की दो ब्रांच में फर्जी दस्तावेज से लोन घोटाला किया गया जिसमें जो लोग लोन के लायक नहीं थे उनको लोन दिया गया. बैंक की ऑडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ जिसके बाद वर्तमान ब्रांच मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर पूर्व बैंक मैनेजर समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
दाहोद पुलिस ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दो अलग-अलग शाखाओं के एजेंटों ने पूर्व बैंक प्रबंधक के साथ मिलकर फर्जी सैलरी स्लिप और जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक की सभी नीतियों और नियमों का उल्लंघन करते हुए 5.50 करोड़ रुपये का लोन देकर धोखाधड़ी की थी.
न नौकरी, न सैलरी लेकिन मिल गया लोन
कुछ रेलवे कर्मचारी थे जिनकी सैलरी कम थी. उनकी सैलरी स्लिप में आंकड़ा बढ़ाकर उन्हें लोन दे दिया गया. इतना ही नहीं, कुछ लोगों के पास तो नौकरी भी नहीं थी, उन्हें सरकारी ड्राइवर, टीचर के फर्जी दस्तावेज और सैलरी स्लिप बनाकर लोन दिया गया.
इस मामले में बैंक प्रबंधक की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधकों और एजेंटों समेत 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों शाखाओं के पूर्व प्रबंधक, दो एजेंटों और ऋण धारकों समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है.
2021 से 2024 के बीच हुआ स्कैम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











