
न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत
AajTak
अमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल के नेताओं ने धूम मचा दी है, जिसमें जोहरान ममदानी, गजाला हाशमी और आफताब पुरेवाल ने अपनी-अपनी चुनावी दौड़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में, डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की, जिससे वे न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर बन गए हैं.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











