
न्यूयॉर्क की 'इंडिया डे परेड' में राम मंदिर की झांकी पर विवाद, एंटी मुस्लिम बताकर मेयर को लिखी चिट्ठी
AajTak
अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने वाली इंडिया डे परेड पर विवाद हो गया है. कई संगठनों ने इसका विरोध करते हुए इसे एंटी मुस्लिम बताया है.इस परेड में एक झांकी में अयोध्या के राम मंदिर को दिखाया गया है.कुछ समूहों ने विरोध जताते हुए न्यूयॉर्क के मेयर को पत्र लिखा है.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में आगामी इंडिया डे परेड को लेकर विवाद हो गया है. इस परेड में एक झांकी में अयोध्या के राम मंदिर को दिखाया गया है जिसका कई समूहों ने मुस्लिम विरोधी बताकर विरोध किया है. इसका विरोध करते हुए कुछ संगठनों और लोगों ने न्यूयॉर्क के मेयर को पत्र लिखा है.
कुछ अमेरिकी संगठनों ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स और न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें झांकी को मुस्लिम विरोधी बताया गया है और कहा गया है कि यह मस्जिद को गिराए जाने का महिमामंडन करती है. पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले समूहों में काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस, इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल शामिल हैं. इसके अलावा, हिंदू फॉर ह्यूमन राइट्स भी साइन करने वालों में शामिल है.
पत्र में कहा गया है, "इस झांकी की मौजूदगी हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा को भारतीय पहचान के साथ जोड़ने की इच्छा को प्रदर्शित करती है, जबकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है."
यह भी पढ़ें: अमेरिका पर गहराया मंदी का संकट, भारत में सबसे पहले इन सेक्टर्स में नौकरियों पर छाएगा संकट?
आयोजकों की सफाई
वहीं झांकी का आयोजन करने वाले विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका का कहना है कि यह एक हिंदू पूजा स्थल का प्रतिनिधित्व करती है और इसका उद्देश्य भारतीय और हिंदू पहचान के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखे जाने वाले देवता का महिमामंडन करना है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










