
न्यूट्रिशन का पावर हाउस है ये एक चीज, गर्मियों में खाने से हेल्थ को 8 फायदे
AajTak
चकुंदर न सिर्फ डैमेज स्किन में जान फूंकने का काम करती है, बल्कि लो होमोग्लोबिन लेवल को भी दुरुस्त करती है. हाई न्यूट्रिशन वेल्यू, पानी और जीरो फैट जैसी खूबियां इसे गर्मियों का परफेक्ट सुपरफूड बनाती हैं.
गर्मी के मौसम में चुकंदर खाने के बहुत से फायदे बताए जाते हैं. ये न सिर्फ डैमेज स्किन में जान फूंकने का काम करती है, बल्कि लो हीमोग्लोबिन लेवल को भी दुरुस्त करता है. हाई न्यूट्रिशन वेल्यू, पानी और जीरो फैट जैसी खूबियां इसे गर्मियों का परफेक्ट सुपरफूड बनाती हैं. आइए आपको गर्मियों में चुकंदर खाने के 8 फायदों के बारे में बताते हैं. भरपूर न्यूट्रिशन- अगर आपका हीमोग्लोबिन काउंट लो है तो डॉक्टर ने डाइट में चुकंदर शामिल करने की सलाह तो आपको जरूर दी होगी. चुकंदर में लगभग हर प्रकार का विटामिन और मिनरल पाया जाता है, जिसकी हमारे शरीर को सख्त जरूरत होती है. ये पोटैशियम और फोलेट का भी अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें मौजूद नाइट्रेट हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. दिल के रोगों से राहत- डॉक्टर्स कहते हैं कि चुकंदर का जूस रेगुलर पीने से कार्डियोवस्क्यूलर डिसीज यानी दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है. इसमें मौजूद नाइट्रेट, नाइट्रेट ऑक्साइड में बदलकर रक्त वाहिकाओं को डाइलेट करने का काम करती है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है और हार्ट फेलियर, अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












