
न्यूजीलैंड की PM के इस्तीफे का जिक्र कर बोले पायलट, बड़ों को नई पीढ़ी के बारे में सोचना चाहिए
AajTak
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभालने वाली जेसिंडा ने अपनी पब्लिक रेटिंग कम होने के बाद इस्तीफे की घोषणा कर दी. उनसे हमें सीखने की जरूरत है.
राजस्थान की राजनीति में सत्ता को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच खींचतान कम होती नहीं दिख रही. सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बड़ों को युवाओं को मौका देना चाहिए. उन्हें युवा पीढ़ी के बारे में सोचना चाहिए.
पायलट ने गहलोत पर निशाना साधते हुए न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभालने वाली जेसिंडा ने अपनी पब्लिक रेटिंग कम होने के बाद इस्तीफे की घोषणा कर दी. उनसे हमें सीखने की जरूरत है.
पायलट ने कहा कि परवरिश ऐसी होनी चाहिए कि आप दूसरों को सम्मान दें. जब आप दूसरों को सम्मान देते हैं, तभी आपको सम्मान मिलता है. पायलट ने गहलोत का नाम लिए बिना उनकी भाषा को लेकर उन पर निशाना साधा.
पायलट ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि मेरे बारे में क्या कहा गया? मैं आपके बीच आया हूं. मैं आपसे बड़ा हूं इसलिए सही चीजें कहना मेरा फर्ज है. आपकी परवरिश ऐसी होनी चाहिए कि आप दूसरों को सम्मान दें. अगर आप सम्मान देंगे तो आपको सम्मान मिलेगा.
सोनिया गांधी को भी सराहा
जयपुर के महाराजा कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए पायलट ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने 2004 में युवा नेताओं से बात कर पार्टी का चुनावी घोषणापत्र तैयार किया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






