
नौकरी, पेड इंटर्नशिप, सस्ता लोन... युवाओं के लिए इस साल के बजट में क्या है? 10 प्वाइंट्स में समझिए
AajTak
इस साल के बजट में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास की योजनाओं की घोषणा की गई है, जिसमें 5 वर्षों में ₹2 लाख करोड़ का केंद्रीय आवंटन किया गया है. इसके अलावा पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए खास सौगात दी जा रही है.
बीते कुछ सालों से बेरोजगारी बड़ी समस्या बनकर उभरी है. हाल ही में हुए आम चुनावों में भी बेरोजगारी को विपक्षी दलों ने सबसे बड़ा मुद्दा बनाया. शायद यही वजह है कि इस साल के बजट में सरकार ने युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें और योजनाएं शामिल की हैं. नीचे दिए गए 10 बिंदुओं से समझिए कि इस साल के बजट में युवाओं के लिए क्या-क्या है.
प्रधानमंत्री की रोजगार योजनाएं: इस साल के बजट में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास की योजनाओं की घोषणा की गई है, जिसमें 5 वर्षों में ₹2 लाख करोड़ का केंद्रीय आवंटन किया गया है.
स्किलिंग प्रोग्राम: 20 लाख युवाओं को स्किल डेवलेपमेंट के लिए एक नई योजना के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा. यह कार्यक्रम राज्य सरकारों और उद्योग के सहयोग से संचालित होगा.
इंटर्नशिप अवसर: 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे. इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को ₹5,000 प्रति माह का भत्ता दिया जाएगा.
पहली बार रोजगार पाने वालों के लिए प्रोत्साहन: नए कर्मचारियों के लिए एक महीने के वेतन की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना लागू की जाएगी, जिससे 210 लाख युवाओं को लाभ होगा.
निर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन: निर्माण क्षेत्र में नए रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहन योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे 30 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












