
नो मेकअप लुक में नजर आईं Urfi Javed, क्यों बोलीं- ऐसी भी लाइफ हो सकती है
AajTak
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक सिंपल सी फोटो शेयर की है. फोटो में उर्फी नो मेकअप लुक में देखी जा सकती हैं. उर्फी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- कोई मेकअप नहीं. 3 दिन से मुश्किल से इंटरनेट मिला है. वाओ पता नहीं था. ऐसी भी लाइफ हो सकती है.
हमेशा बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक में दिखने वाली उर्फी जावेद ने अचानक अपनी नो मेकअप लुक में फोटो शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया है. न्यू ईयर पर जहां सेलेब्स पार्टियां कर रहे हैं, तो वहीं ग्लैमरस डीवा उर्फी बिना मेकअप और बिना इंटरनेट के रह रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












