
नोएडा पुलिस ने किया एटीएम मशीन हैक करने वाले गैंग का खुलासा, 6 आरोपी हुए गिरफ्तार
ABP News
एटीएम मशीन को हैक कर रुपए निकालने वाले गैंग का खुलासा. एसटीएफ व नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुऐ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एटीएम मशीन के साथ टेक्निकल छेड़छाड़ करके रुपए निकालने वाले गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने इस गैंग के छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 18,675 रुपए, 54 डेबिट कार्ड, 3 मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एटीएम मशीन से करते थे टेक्निकल छेड़छाड़More Related News













