
नोएडा: इलेक्ट्रॉनिक सिटी में अरबों का निवेश करेंगी देश-विदेश की कंपनियां, तीन देशों पर फोकस
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बजट में सरकार ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसाने का ऐलान किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में देशी विदेश की कंपनियां अरबों रुपये का निवेश करेंगी, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा.
उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने का फैसला किया है. यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 7 में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाई जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक सिटी में ताइवान, कोरिया और जापान तीन देशों के क्लस्टर बनाए जाएंगे, ताकि यहां ज्यादा से ज्यादा इनवेस्टमेंट हो सके. इन देशों में प्राधिकरण की टीमें दौरा करेंगी और वहां से निवेश के लिए कंपनियों को प्रोत्साहित करेंगी. कंपनियों को दी जाएगी छूट यमुना प्राधिकरण यहां पर 200-200 एकड़ के कलस्टर तैयार करेगा. इसके लिए 150 एकड़ में इलेक्ट्रानिक्स की सामान्य कंपनियां को जमीन आवंटित की जाएगी. इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा देश विदेश की कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके लिए प्राधिकरण की टीमों के द्वारा ताइवान, कोरिया और जापान का दौरा किया जाएगा.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










