
नॉर्वे के समंदर में हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, 6 लोग थे सवार, सभी अस्पताल में भर्ती
AajTak
हौकलैंड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का कहना है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शामिल सभी छह लोगों को यहां लाया गया लेकिन फिलहाल उनकी मेडिकल स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है.
नॉर्वे में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर की समंदर में क्रैश लैंडिंग हुई. इस हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे. बाद में सभी लोगों को समंदर से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना बर्जेन में हुई. बुधवार शाम लगभग 7.30 बजे के बाद से हेलीकॉप्टर लापता था. बाद में कुछ लोगों ने क्रैशसाइट के पास समंदर में कुछ लोगों को देखा.
हौकलैंड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का कहना है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शामिल सभी छह लोगों को यहां लाया गया लेकिन फिलहाल उनकी मेडिकल स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह Sikorsky S-92 मॉडल का हेलीकॉप्टर था और तलाशी एवं बचाव ट्रेनिंग मिशन का हिस्सा था. हालांकि, हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











