
नॉर्थ ईस्ट में LAC पर चीनी ड्रोन्स की घुसपैठ की कोशिश, खदेडने के लिए सुखोई स्क्रैम्बल कर चुका है भारत
AajTak
पूर्वोत्तर के एयर स्पेस को चीनी घुसपैठ से सुरक्षित करने के लिए भारत ने मुकम्मल तैयारी की है, भारत ने हाशिमारा में राफेल की तैनाती की है तो असम में S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी लगा दिया गया है. हालांकि चीन इन इलाकों में अपने टोही ड्रोन भेजने की कोशिश करता रहता है.
नियंत्रण रेखा के आस-पास चीनी ड्रोन्स की हरकतों को देखते हुए पूर्वोत्तर में सुखोई फाइटर विमानों को अलर्ट पर रखा गया है. इन चाइनीज ड्रोन को खदेड़ने के लिए हाल फिलहाल में कई बार सुखोई फाइटर जेट्स को स्क्रैम्बल भी किया गया है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारतीय सीमा में चीनी ड्रोन्स की घुसपैठ को रोकने के लिए असम के तेजपुर से भारत ने फाइटर जेट को स्क्रैम्बल किया है. बता दें कि फाइटर जेट के स्क्रैम्बल का मतलब है कि इन विमानों को हमले अथवा एक्शन के लिए कुछ ही मिनटों में तैयार करना.
सूत्रों का कहना है कि पूर्वोत्तर में कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है लेकिन इन चीनी ड्रोन्स को हर कीमत पर रोकने की जरूरत है, ताकि चीन इन ड्रोन्स की मूवमेंट का हवाला देकर भविष्य में कोई दावा न करे.
सूत्रों ने कहा कि यदि चीनी ड्रोन LAC के समानांतर उड़ान भर रहे हैं, तो दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों के अनुसार भारत को इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर विमान या ड्रोन भारतीय क्षेत्र की ओर उड़ते हुए रडार द्वारा डिटेक्ट किए जाते हैं, तो किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए.
पूर्वोत्तर के रणनीतिक और सामरिक महत्व को देखते हुए भारतीय वायु सेना की असम के तेजपुर और छाबड़ा सहित कई स्थानों में इंडियन एयरफोर्स की दमदार मौजूदगी है. इन क्षेत्रों में भारत ने सुखोई-30 के स्क्वाड्रन तैनात कर रखे हैं. राफेल लड़ाकू विमानों को भी पश्चिम बंगाल में हाशिमारा के बेहद करीब तैनात किया गया है.
भारतीय वायु सेना ने भी केवल असम क्षेत्र में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को फंक्शनल कर दिया है और अपना वायु रक्षा कवरेज को चाक-चौबंद कर दिया है. एयर डिफेंस सिस्टम इस पूरे इलाके में किसी भी तरह के हवाई खतरे से निपटने में सक्षम है.
बता दें कि हाल ही में चीन और भारत हवाई टकराव को रोकने के लिए कई उपायों पर सहमत हुए थे. ये कदम इस साल लद्दाख सेक्टर में चीन द्वारा भारत के एयर स्पेस के उल्लंघन के बाद उठाया गया था.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





