
नॉर्थ इंडिया के क्लाउड मैप में देखिए कहां-कहां बारिश के बन रहे हालात, चिलचिलाती गर्मी से आज मिलेगी राहत
AajTak
देश के कई राज्यों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. ताजा सैटेलाइट इमेज और रडार ऑब्जरवेशन के मुताबिक, आज (बुधवार) यानी 19 अप्रैल को हरियाणा, जम्मू और कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. इसके साथ ही इन राज्यों में कुछ जगहों पर गरज, बिजली के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं.
सूरज की तपिश और चिलचिलाती गर्मी के बीच उत्तर भारत के राज्यों को अब मौसम के बदलाव के साथ राहत मिलने की उम्मीद है. ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में आज यानी 19 अप्रैल को धूलभरी आंधी, बिजली और हल्की से तेज बारिश होने के आसार जताए हैं. मौसम विभाग ने क्लाउड मैप के जरिए दिखाया है कि उत्तर भारत के किन-किन इलाकों में बारिश के हालात बन रहे हैं.
क्लाउड मैप में देखिए बारिश के आसार
ताजा सैटेलाइट इमेज और रडार ऑब्जरवेशन के मुताबिक, आज (बुधवार) पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. इसके साथ ही इन राज्यों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज, बिजली, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि के आसार भी बन रहे हैं. मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
हिमाचल प्रदेश तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के स्थानीय मौसम विभाग ने भी हल्की से तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. IMD हिमाचल प्रदेश के मुताबिक, राज्य के अधिकांश स्थानों पर अगले दो से तीन घंटों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.
दिल्ली में भी आंधी-बारिश की संभावना

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








