
नॉन स्टॉप 100: इजरायल ने लिया 2 अक्टूबर की मिसाइल का बदला, ईरान पर किया ताबड़तोड़ हमला
AajTak
2 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर हमला किया था. मगर अब इजरायल ने ईरान से अपना बदला ले लिया है. इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमला किया है. तेहरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. इन सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ बम बरसाए गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











