
नेपो किड, Gen-Z, करप्शन और केपी ओली... नेपाली विद्रोह पर क्या-क्या लिख रहा है वर्ल्ड मीडिया
AajTak
नेपाल की Gen-Z क्रांति पर दुनिया भर की मीडिया ने रिपोर्ट प्रकाशित की है. इन रिपोर्ट्स में नेपाल में करप्शन की गहराई, नेपा किड्स और अभिजात्य वर्ग की शाह खर्ची पर टिप्पणियां की गई है. इस बीच नेपाल अभी अनिश्चितता के भंवर में डोल रहा है. पीएम केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बावजूद देश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है.
नेपाल की Gen-Z क्रांति के बाद अब काठमांडू, पोखरा, वीरगंज जैसे शहरों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. नेपाली सेना ने मंगलवार को त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कंट्रोल में ले लिया है. यहां प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम को हवाई अड्डे के परिसर में घुसने की कोशिश की थी. नेपाल प्रदर्शनों के मद्देनजर हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं आंशिक रूप से निलंबित कर दी गईं. पीएम पद से इस्तीफा दे चुके के पी शर्मा ओली नेपाल में ही है लेकिन सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं.
इस बीच दुनिया भर की मीडिया ने नेपाल में ओली की सरकार गिरने, सोशल मीडिया के बहाने सरकार के खिलाफ निकला युवाओं का गुस्सा और इस छोटे से हिमालयन स्टेट में मचे उथल-पुथल की खबर को तरजीह दी है.
ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाले द गार्जियन ने इन प्रदर्शनों को एक व्यापक सामाजिक आंदोलन के रूप में चित्रित किया. जो केवल सोशल मीडिया प्रतिबंध तक सीमित नहीं था, बल्कि नेपाल की राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार से उपजा था.
अखबार लिखता है कि, 'नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और धीमी आर्थिक विकास की वजह से, खासकर युवा पीढ़ी में असंतोष बढ़ रहा है. नेपाल की बड़ी आबादी को काम की तलाश में विदेश यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई हाई-प्रोफाइल मामले सुर्खियों में रहे हैं और सोशल मीडिया देश के राजनीतिक अभिजात वर्ग के बच्चों की विलासितापूर्ण खर्च करने की आदतों की तस्वीरों से भरा पड़ा है. इससे आम नेपालियों में आर्थिक तंगी और बेरोजगारी का सामना करने के कारण आक्रोश बढ़ रहा है.
वॉशिंगटन पोस्ट ने नेपाल के प्रदर्शनों को भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के गुस्से से प्रेरित बताया. अखबार के अनुसार पुलिस द्वारा घातक बल के उपयोग और 19 लोगों की मौत हुई. अखबार यह भी लिखता है कि प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से युवा थे जो सरकार की नीतियों से असंतुष्ट थे.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






