
नेपोटिज्म की वजह से बिग बॉस 15 से बाहर हुईं विनर Divya Agarwal?
AajTak
क्या करण जौहर से लड़ाई के चलते दिव्या को किया गया बिग बॉस 15 से बाहर? इसपर दिव्या ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता है, क्योंकि वो एक सिचुएशन थी. लेकिन शो के अंत में उन्होंने मुझे जानने की कोशिश की थी. उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहा था- दिव्या के अंदर वो बात है. दिव्या एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं, आप चाहें मानें या ना मानें. मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात थी, क्योंकि अपने मुंह से बोलकर इंसान कब तक खुद को प्रुव करेगा और उस वक्त बाहर की दुनिया का कोई अंदाजा नहीं था."
बिग बॉस पर हर साल ही कंटेस्टेंट्स को फेवर करने के आरोप लगाए जाते हैं. वहीं, इस साल शमिता शेट्टी की शो में तीसरी बार होने वाली एंट्री को लेकर फेवरेटिज्म की बातें कही जा रही हैं. बिग बॉस ओटीटी के दौरान भी शो के होस्ट करण जौहर और मेकर्स पर शमिता शेट्टी को फेवर करने के आरोप लग चुके हैं. इन सबके बाद अब बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस में फेवरेटिज्म और नेपोटिज्म को लेकर aajtak.in से खास बातचीत में कई चीजों के बारे में खुलकर बात की है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












