
नेपाल सरकार का दावा- लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी उसके अभिन्न अंग, निर्माण रोके भारत
AajTak
नेपाल की यह प्रतिक्रिया, भारतीय दूतावास के उस बयान के बाद आई, जिसमें कहा गया कि नेपाल के साथ अपनी सीमा पर भारत की स्थिति स्पष्ट है. इसकी सूचना नेपाल सरकार को दे दी गई है.
नेपाल सरकार ने रविवार को एक बार फिर दावा किया है कि लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी उसके अभिन्न अंग हैं. इतना ही नहीं नेपाल ने भारत से अपील की है कि इन क्षेत्रों में सभी निर्माण कार्य रोके जाएं. हालांकि, नेपाल ने साथ ही ये भी कहा है कि वह बॉर्डर विवाद को राजनयिक स्तर पर सुलझाना चाहता है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











