
नेपाल में मंदिर से लौट रही भारतीय श्रद्धालुओं की बस 500 फीट खाई में गिरी, 7 की मौत
AajTak
नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी एक बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में सात भारतीय यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए. सभी श्रद्धालु मनकामना मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे.
नेपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में सात भारतीय यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी.
यह हादसा शनिवार रात उस समय हुआ जब श्रद्धालु प्रसिद्ध मनकामना मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे. मनकामना मंदिर नेपाल का एक लोकप्रिय हिंदू तीर्थ स्थल है. मान्यता है कि यहां दर्शन करने से देवी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं.
पुलिस के मुताबिक बस काठमांडू से करीब 120 किलोमीटर पश्चिम में स्थित शाहिद लखन गांव के पास हादसे का शिकार हुई. यह रास्ता हाईवे से मंदिर की ओर जाने वाली पहाड़ी सड़क पर पड़ता है.
बताया जा रहा है कि बस ढलान से नीचे उतर रही थी. इसी दौरान एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से फिसलकर करीब 150 मीटर नीचे पहाड़ी ढलान में लुढ़कती हुई एक गहरी खाई में जा गिरी.
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए. उन्होंने मिलकर बस के मलबे से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें पास के अस्पतालों में पहुंचाया.
पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए सभी सात लोग भारतीय श्रद्धालु थे. घायलों में सात भारतीय यात्री शामिल हैं, जबकि दो अन्य घायल बस चालक और उसके सहायक हैं, जो नेपाल के रहने वाले हैं.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










