
नेपाल: नेशनल असेंबली चुनाव में कांग्रेस ने CPN-UML को पछाड़ा, सबसे ज्यादा 9 सीटों पर किया कब्जा
AajTak
नेपाली कांग्रेस ने नेशनल असेंबली चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी CPN-UML को पछाड़ते हुए 9 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है. रविवार को आए चुनाव परिणामों के बाद ऊपरी सदन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.
नेपाल के नेशनल असेंबली चुनाव में नेपाली कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ सीटें जीत ली हैं. इसके साथ ही अब नेपाली कांग्रेस ऊपरी सदन में 59 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. वहीं, चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी CPN-UML ने आठ और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है.
चुनाव आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराई ने बताया कि ऊपरी सदन की 18 खाली सीटों में से 17 सीटों के लिए रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक मतदान हुआ, जिसमें 95.68 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने बताया कि पूरे देश में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई.
CPN-UML को कांग्रेस ने छोड़ा पीछे
चुनाव परिणामों के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस ने सर्वाधिक 9 सीटें जीतीं, जबकि नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी सीपीएन-यूएमएल ने 8 सीटें हासिल कीं, जबकि लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी को एक ही सीट से संतोष करना पड़ा है. वहीं, एक उम्मीदवार को ने जीत हासिल की है.
ऊपरी सदन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
उधर, रविवार को जारी हुए नतीजों के बाद नेपाली कांग्रेस के पास अब 25 सीटें हो गई हैं, जिससे वह 59 सदस्यीय राष्ट्रीय सभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी 18 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जबकि मौजूदा चुनाव परिणामों के साथ, राष्ट्रीय सभा में सीपीएन-यूएमएल की संख्या 11 हो गई है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










