
नेपाल की नई प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए PM मोदी ने 'RIGHT... मिसेज सुशीला कार्की' क्यों लिखा?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में Gen-Z की क्रांति के बाद नई प्रधानमंत्री चुनी गईं सुशीला कार्की को बधाई देते हुए उनके नाम के आगे RIGHT शब्द का इस्तेमाल किया. आइए समझते हैं कूटनीतिक संवादों में इस टाइटल का क्या मतलब होता है?
सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं. नेपाल में Gen-Z के आंदोलन के बाद सुशीला कार्की वो शख्सियत हैं जिन्हें Gen-Z ने इस मुश्किल समय में नेतृत्व करने के लिए चुना है. सुशीला कार्की को 12 सितंबर 2025 को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई. पीएम बनने के बाद नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को पूरी दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को शुभकामनाएं देते हुए अंग्रेजी में लिखा, "I extend my best wishes to Right Hon. Mrs. Sushila Karki... इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है.
सवाल है कि पीएम मोदी ने सुशीला कार्की के नाम के आगे RIGHT क्यों लिखा. आखिर इसका अर्थ क्या है. यहां Hon. अंग्रेजी शब्द Honourable का संक्षिप्त रूप है. जिसका अर्थ होता है 'सम्मानीय'. लेकिन यहां RIGHT का प्रयोग एकबारगी समझ में नहीं आता है.
सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही नहीं विश्व के दूसरे राष्ट्राध्यक्षों ने भी सुशीला कार्की को पीएम पद की शपथ लेने के लिए शुभकामनाएं देते हुए RIGHT शब्द लिखा.
I extend my best wishes to Right Hon. Mrs. Sushila Karki on assuming office as the Prime Minister of the Interim Government of Nepal. India remains firmly committed to the peace, progress and prosperity of the people of Nepal.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सुशीला कार्की को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "My sincere felicitations to Right Honourable Mrs. Sushila Karki...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










