
नेतन्याहू से नाराज अमेरिका ने दिखाए तल्ख तेवर, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बोले- गाजा से निकले इजरायली सेना
AajTak
Israel-Hamas War: गाजा के रफाह में इजरायली हमले को लेकर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है. इसके साथ ही पहली बार इजरायल की कड़े शब्दों में निंदा भी की है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल पर गाजा में अंतरराष्ट्रीय कानून को तोड़ने का आरोप लगाया है.
गाजा में हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग को सात महीने से भी ज़्यादा हो गए हैं, लेकिन थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. हमास के साथ युद्धविराम के समझौते के टूटने के बाद इजरायल ने गाजा के रफाह में हमले तेज कर दिए हैं. यहां लाखों फिलिस्तनी शरण लिए हुए हैं.
इधर पहली बार इस जंग को लेकर अमेरिका ने चिंता जाहिर करते हुए इजरायल की कड़े शब्दों में निंदा की है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन ने स्पष्ट कहा कि इजराइल ने गाजा में अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून को तोड़ा है. उसने अपने दायित्वों के साथ असंगत कार्य किया है.
यही नहीं एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल को गाजा से बाहर निकलने की भी बात कही है. हालांकि इसके बाद इस क्षेत्र में सुरक्षा और शासन कैसा हो इस पर चर्चा की और कहा कि इसके लिए इजरायल की विश्वसनीय योजनाओं का इंतजार करना होगा. एंटनी ब्लिकंन का ये बयान अबतक का सबसे तल्ख बयान है.
इससे अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव पैदा हो सकता है. दूसरी तरफ युद्धविराम को लेकर कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं. रफाह में लाखों फिलिस्तीनियों की स्थिति बेहद नाज़ुक बनी हुई है. करीब 10 लाख लोग वहां रह रहे हैं, लेकिन भोजन, स्वास्थ्य सहित बुनियादी जरूरतों की भारी किल्लत है.
तुर्किए के राष्ट्रपति ने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर लगाया आरोप
उधर, इजरायल और हमास के बीच सीजफायर ना होने पर तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने पश्चिमी देशों को आड़े हातों लिया है. राष्ट्रपति आर्दोआन ने दावा किया कि अमेरिका और यूरोपीय देश गाजा में युद्धविराम के लिए इजरायल पर दबाव बनाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











