
नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को किया बर्खास्त, जानें युद्ध के बीच क्यों उठाया ये कदम
AajTak
नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री इजरायल काट्ज को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है, जिन्होंने अपनी क्षमताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने योगदान को पहले ही साबित किया हुआ है. वहीं, गिदोन सा'आर को नया विदेश मंत्री बनाया गया है.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को रक्षा मंत्री योव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया. इस कदम के पीछे नेतन्याहू ने तर्क दिया कि उनके और गैलेंट के बीच धीरे-धीरे 'विश्वास का संकट' उत्पन्न हो गया था और इस कारण हमास और हिज्बुल्लाह के खिलाफ युद्ध प्रबंधन में दिक्कतें आ रही थीं.
बता दें कि गाजा और लेबनान में युद्ध को लेकर योव गैलेंट और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच कई मुद्दों पर असहमति थी. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को ऐसे समय में बर्खास्त किया है, जब इजरायल एक साथ कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है. गाजा और लेबनान में वह सीधे युद्ध में है, जबकि ईरान के साथ ही टकराव काफी बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें: सीक्रेट डॉक्यूमेंट लीक में पकड़ा गया नेतन्याहू का करीबी, कौन है ये शख्स और इजरायल के PMO में क्या करता था?
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'युद्ध के बीच में, पहले से कहीं अधिक, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच पूर्ण विश्वास की आवश्यकता है. गाजा और लेबनान में इजरायली सैन्य अभियान के शुरुआती दिनों में दोनों के बीच यह विश्वास था और बहुत ही अच्छा काम हुआ, लेकिन पिछले कुछ महीनों में वह विश्वास खत्म हो गया है.'
नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री इजरायल काट्ज को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है, जिन्होंने अपनी क्षमताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने योगदान को पहले ही साबित किया हुआ है. वहीं, गिदोन सा'आर को नया विदेश मंत्री बनाया गया है. इस बीच योव गैलेंट ने रक्षा मंत्री के पद से अपनी बर्खास्तगी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, 'इजरायल की सुरक्षा मेरे जीवन का मिशन था और हमेशा रहेगा.'
यह भी पढ़ें: नेतन्याहू और उनकी पत्नी की हत्या की कोशिश! इजरायल आखिर ड्रोन अटैक को नाकाम क्यों नहीं कर पाता?

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










