
'नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं बल्कि फांसी दो...' इजरायली PM पर भड़के ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई
AajTak
Ayatollah Ali Khamenei on Netanyahu: खामेनेई ने अपने भाषण में कहा कि इजरायली शासन ने गाजा और लेबनान में लोगों पर बमबारी करते हुए जो किया है, वह जीत नहीं बल्कि भंयकर अपराध है. अब उनके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है लेकिन यह नाकाफी है.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. खामेनेई ने कहा कि नेतन्याहू और इजरायली नेताओं के लिए गिरफ्तारी का नहीं बल्कि मृत्युदंड का वांरट जारी होना चाहिए.
खामेनई ने इजरायली नेताओं को गाजा और लेबनान में हमलों के लिए मौत की सजा देने की मांग करते हुए कहा, "इन आपराधिक नेताओं के लिए गिरफ्तारी वारंट पर्याप्त नहीं है; इनके लिए तो मृत्युदंड का वारंट निकलना चाहिए."
मौत की सजा की मांग
ईरानी मीडिया में जारी खामेनेई के भाषण में कहा गया है कि इजरायली शासन ने गाजा और लेबनान में लोगों पर बमबारी करते हुए जो किया है, वह जीत नहीं बल्कि भंयकर अपराध है. अब उनके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है लेकिन यह नाकाफी है. उनको मौत की सजा मिलनी चाहिए. खामेनेई ने कहा कि लेबनान और गाजा में जिस तरह आम लोगों को निशाना बनाकर हमला किया गया वह आतंकी कृत्य है.
यह भी पढ़ें: ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के उत्तराधिकारी घोषित हुए बेटे मोजतबा! लंबे समय से देश में पावर टसल के केंद्र बने हुए थे
इससे पहले खामेनई ने शनिवार एक्स पर पोस्ट करते हुए इजरायल को आतंकियों का गिरोह बताया था और मांग की थी कि आतंकवादी जायोनी गिरोह के सभी राजनीतिक और सैन्य नेताओं पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए. आपको बता दें कि आईसीसी ने हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद डेफ के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











