
नेतन्याहू को इजरायली मंत्री की धमकी, गाजा पर शासन को लेकर जारी किया अल्टीमेटम
AajTak
इजरायली युद्ध कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज ने संघर्ष के बाद गाजा पर शासन करने को लेकर प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से 8 जून तक योजना बनाने की मांग की है. बेनी ने धमकी दी है कि अगर उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं, तो वह अपनी मध्यमार्गी पार्टी को गठबंधन से वापस ले लेंगे.
इजरायल (Israel) जैसे-जैसे गाजा में आगे बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की युद्ध कैबिनेट में नई दरारें पैदा हो रही हैं. क्योंकि मंत्री बेनी गैंट्ज ने एक अल्टीमेटम जारी किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री से मौजूदा गाजा संघर्ष के लिए एक सहमति के लिए प्रतिबद्ध होने की मांग की है, जिसमें यह निर्धारित करना शामिल होगा कि हमास के साथ युद्ध के बाद फिलिस्तीनी इलाके पर कौन शासन कर सकता है.
बेनी गैंट्ज ने नेतन्याहू को युद्ध कैबिनेट के लिए 6 प्वॉइंट्स में प्लान तैयार करने के लिए 8 जून की समय सीमा दी है. ऐसा नहीं करने पर आपातकालीन गठबंधन से अपनी मध्यमार्गी पार्टी को छोड़ने और वापस लेने की धमकी दी है.
एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, गैंट्ज ने कहा, 'इजरायली सैनिक मोर्चे पर अविश्वसनीय बहादुरी दिखा रहे हैं, वहीं कुछ लोग जिन्होंने उन्हें युद्ध के लिए भेजा था, वे कायरता और जिम्मेदारी की कमी के साथ काम कर रहे हैं.'
The Times of Israel की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने गैंट्ज पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी मांगों का मतलब इजरायल की हार, बंधकों को छोड़ना और हमास को सत्ता देना और एक फिलिस्तीनी राज्य बनाना होगा.
यह भी पढ़ें: इजरायली सेना को गाजा में मिले 3 बंधकों के शव, जर्मन नागरिक शनि लौक को आतंकियों ने किया था अगवा

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











