
नूपुर शर्मा को विवादित बयान मामले में फिर मिल सकता है नोटिस, SC की फटकार के बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस
AajTak
पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने पर नूपुर शर्मा के खिलाफ कई राज्यों में शिकायत दर्ज करवाई गई थी. इन सब याचिकाओं को नूपुर ने दिल्ली ट्रांसफर करने की गुजारिश की थी, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा कि वह हाईकोर्ट का रुख करें. अब नूपुर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को जमकर फटकार लगाई. इसे बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है. पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में वह जल्द ही नूपुर शर्मा को पूछताछ के लिए दोबारा नोटिस भेज सकती है.
इससे पहले नूपुर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने धारा 41A के तहत उनको जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा था. 18 जून को पुलिस के सामने पेश होकर उन्होंने बयान दर्ज कराया था. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने बयान दर्ज किया था. मालूम हो कि पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी से नेता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया गया था.
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस पर ये उठाए सवाल
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कई FIR के बावजूद दिल्ली पुलिस नूपुर शर्मा को छू तक नहीं पाई. यह नूपुर का प्रभाव (राजनीतिक असर) बताता है.
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने क्या एक्शन लिया?
- कोर्ट ने कहा, 'उनकी (नूपुर) शिकायत के बाद एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन कई FIR के बावजूद दिल्ली पुलिस ने इनको हाथ तक नहीं लगाया.'

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











