
नूंह हिंसा में जिस जावेद अहमद पर हत्या की FIR, वो निकिता तोमर केस के दोषी तौसीफ का चाचा निकला
AajTak
हरियाणा के नूंह-मेवात और गुरुग्राम में भड़की हिंसा में AAP नेता का नाम सामने आने से सियासत गरमा गई है. 31 जुलाई को बजरंग दल कार्यकर्ता प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक अहमद जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि जावेद ने भीड़ को प्रदीप की हत्या के लिए उकसाया था. इस मामले में बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है.
हरियाणा में नूंह हिंसा को लेकर सियासत भी गरमा गई है. सोहना में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में AAP नेता जावेद अहमद पर FIR दर्ज हुई है. जावेद का भतीजा तौसीफ फरीदाबाद के चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड में दोषी पाया गया था. उसे कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. हालांकि, जावेद का कहना है कि उसने तौसीफ से रिश्ता तोड़ लिया था.
जावेद अहमद का कहना है कि तौसीफ और उसके परिवार से उसने सालों पहले रिश्ता तोड़ लिया था. जावेद अहमद के सोहना इलाके में पोस्टर लगे हुए हैं, जिसमें उसे अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष बताया गया है. वहीं, इस घटना पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने ट्वीट किया और अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा है. सचदेव ने कहा, दिल्ली में ताहिर हुसैन और अब हरियाणा में जावेद अहमद... जगह अलग हो सकती है, पर पार्टी एक ही है.
सचदेव ने आगे कहा, क्या दंगा करना और मासूमों की हत्या करना ही है AAP की अलग तरह की राजनीति है? जवाब दो- अरविंद केजरीवाल. दंगाई और हिंदू-विरोधी AAP और केजरीवाल का चेहरा फिर उजागर हुआ है.
प्रदीप के साथी ने FIR दर्ज करवाई
बताते हैं कि जावेद अहमद आम आदमी पार्टी का हरियाणा में प्रदेश संयोजक है. नूंह हिंसा में उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है. 31 जुलाई को सोहना के निरंकारी चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप कुमार की हत्या हो गई थी. घटना के वक्त प्रदीप के साथ एक और बजरंग का कार्यकर्ता पवन कुमार भी मौजूद था था. उसने 2 अगस्त को FIR दर्ज कराई है.
नूंह में जिस होटल से हुई पत्थरबाजी, बुलडोजर ने किया जमींदोज, अब तक 600 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




