
नूंह में महिला को पति ने ही उतारा था मौत के घाट, पुलिस के आगे रची छेड़छाड़ और लूट की कहानी
AajTak
हरियाणा के नूंह में मंगलवार और बुधवार की रात को महिला सुन्नति से छेड़छाड़ और गोली मारकर हत्या करने के का मामला सामने आया था. इसमें पुलिस की जांच में महिला के पति को ही आरोपी पाया गया है और गिरफ्तार किया गया है.
हरियाणा में नूंह थाना बिछोर के अंतर्गत हाजीपुर गोहता गांव में मंगलवार और बुधवार की रात को महिला सुन्नति से छेड़छाड़ और गोली मारकर हत्या करने के पूरे मामले का नूंह पुलिस की सीआईए टीम ने कुछ घंटों में ही पर्दाफाश कर दिया है. हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक महिला का पति इनायत ही है. जिसने पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी इनायत से सीआईए पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एक अवैध देसी कट्टा, एक खाली खोल व एक मोबाइल बरामद किया है.
दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली
वहीं हत्याकांड के दूसरे आरोपी को भी सीआईए पुन्हाना पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा है. इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सीधे पैर में गोली लगने से घायल हुआ है. जिसकी पहचान शाकिर पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ शेरा निवासी तिरवाडा थाना बिछोर जिला नूंह के रूप में हुई है. मुख्य आरोपी इनायत ने वारदात को अंजाम देने के लिए शाकिर से अवैध हथियार लिया था. इस मुठभेड़ में सीआईए पुन्हाना प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर को भी अंगूठे में गोली लगी है. मुठभेड़ के मामले में भी पुन्हाना थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी शाकिर पर अलग से थाना सदर पुन्हाना में केस दर्ज किया है. इससे पहले भी शाकिर पर अपहरण, लूट, डकैती इत्यादि के 12 मुकदमे दर्ज हैं.
पति पर हुआ था पुलिस को शक, सही साबित हुआ
प्रदीप खत्री उप पुलिस अधीक्षक पुन्हाना ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि हाजीपुर गोहता गांव में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक नूंह विजय प्रताप के निर्देश पर पुलिस तेजी से जांच में जुटी थी. हत्याकांड के बाद सीआईए टीम ने शक जताते हुए पूछताछ के लिए मृतका के पति इनायत को ही हिरासत में लिया. जिससे पूछताछ में पुलिस का शक सही साबित हुआ. सीआईए टीम के मुताबिक इनायत को अपनी पत्नी सुन्नति पर किसी से अवैध संबंध को लेकर शक था. जिसके लिए उन्होंने रात में सिंचाई के दौरान हत्या का षड्यंत्र रचा.
आरोपी शाकिर से इनायत ने हत्या के लिए अवैध हथियार लिया था. इनायत से पूछताछ के मुताबिक पुन्हाना सीआईए प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी शाकिर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया . जो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेड़ला बिजली बोर्ड के रास्ते से तिरवाड़ा की ओर जाने वाला था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












