
नूंह में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, 5000 जवान करेंगे निगरानी, ब्रज मंडल यात्रा से पहले मोबाइल फोन-इंटरनेट बंद, बिट्टू बजरंगी की एंट्री बैन
AajTak
Nuh Braj Mandal Yatra : हरियाणा के मेवात जिले के नूंह में आज ब्रज मंडल यात्रा निकाली जाएगी. पिछले साल की हिंसा से सबक लेते हुए सरकार ने अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट संवाओं पर रोक लगाई गई है. इसके अलावा बल्क एसएमएस भेजने पर भी पाबंदी लगाई गई है.
गुरुग्राम से सटे मेवात जिले के नूंह में आज कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक समाप्त हो जाएगी. जिला प्रशासन ने भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और कई हिंदू संगठनों के साथ यात्रा की तैयारियों पर बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
यात्रा से पहले नूंह जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है. प्रशासन ने रविवार को ही मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को एसएमएस भेजने की सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है. पिछले साल इस यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी.
पिछले साल 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की शोभा यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद भड़की झड़पों में दो होमगार्ड और गुरुग्राम की एक मस्जिद के एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई थी. इस बार यात्रा से पहले ही जिले में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के को तैनात किया गया है और ड्रोन के जरिए भी कड़ी निगरानी की जाएगी. यात्रा के दौरान 5,000 पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी की जाएगी. रविवार को पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में जिले में ‘फ्लैग मार्च’ निकाला गया.
मोबाइल इंटरनेट बंद, ब्रॉडबैंड रहेगा चालू हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग रस्तोगी के आदेश के अनुसार, नूंह में मोबाइल इंटरनेट व बल्क एसएमएस सेवाएं 22 जुलाई सायं 6 बजे तक सस्पेंड रहेंगी. इस संबंध में उचित कार्यवाही के लिए हरियाणा की सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. इन आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
सरकार के मुताबिक, इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग से भड़काऊ सामग्री, झूठी अफवाहों के प्रसार से जिला नूंह में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान, कानून एवं शांति व्यवस्था में गड़बड़ी की संभावना को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है.सार्वजनिक सुविधा व लोगों की बुनियादी घरेलू जरूरतों के अनुसार व्यक्तिगत एसएमएस, मोबाइल रिचार्ज, बैंकिंग एसएमएस, वॉइस कॉल, कॉर्पोरेट और घरेलू ब्रॉडबैंड व लीज लाइनों द्वारा प्रदान की जाने वाली इंटरनेट सेवाओं को इसमें छूट दी गई है.
बिट्टू बजरंगी को अनुमति नहीं

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









