
'नीतीश कुमार को घर में नहीं घुसने देंगे...', दही-चूड़ा भोज पर बोले तेज प्रताप यादव
AajTak
बिहार में हो रहे दही-चूड़ा भोज में सबसे अहम आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के 10, सर्कुलर रोड आवास पर होने वाला चूड़ा दही का कार्यक्रम है. राबड़ी आवास पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. इसके साथ ही चिराग पासवान के घर पर हुए भोज की भी खूब चर्चा हो रही है.
बिहार (Bihar) में मकर संक्रांति के मौके पर हर साल की तरह चूड़ा-दही भोज इस बार भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का मौज़ू बना हुआ हैं. आरजेडी, एलजेपी (R) और कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दल और नेता अपने-अपने पार्टी कार्यालयों और आवासों पर इस पारंपरिक भोज का आयोजन कर रहे हैं. इसी के साथ सियासी गलियारों में भोज को लेकर बयानबाजी भी चल रही है.
आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर किए गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "नीतीश कुमार को मकर संक्रांति का न्योता देने का मन नहीं है. उनको घर एंट्री नहीं करने देंगे."
बिहार में हो रहे दही-चूड़ा भोज में सबसे अहम आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के 10, सर्कुलर रोड आवास पर होने वाला चूड़ा दही का कार्यक्रम है. राबड़ी आवास पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. इसके साथ ही चिराग पासवान के घर पर हुए भोज की भी खूब चर्चा हो रही है.
लालू ने चुनिंदा नेताओं को दिया न्योता
जानकारी के मुताबिक, लालू यादव अपने आवास पर पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं को ही आमंत्रित किया है. कुछ साल पहले तक लालू का घर चूड़ा दही भोज के लिए पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और आम लोगों के लिए भी खुला रहता था, लेकिन अब हालात बदले हुए हैं और इसीलिए पिछले साल की तरह इस साल भी पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं के लिए ही चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया है.
यह भी पढ़ें: Delhi Polls: मकर संक्रांति पर रिठाला पहुंचे राहुल गांधी, पूर्वांचली लोगों के साथ खाया दही-चूड़ा

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






