
नीतीश का 'सेल्फ गोल', बाकी 2 दल भी बैकफुट पर... INDIA गठबंधन में अब कांग्रेस का रास्ता एकदम साफ!
AajTak
इंडिया गठबंधन में शामिल कई पार्टियां अलग-अलग तरह की चुनौतियों से घिरी हैं. दिल्ली के अरविंद केजरीवाल पर संशय है तो वहीं नीतीश कुमार खुद ही अपनी फजीहत करा रहे हैं. टीएमसी की दिल्ली में सबसे मुखर आवाज महुआ मोइत्रा की सांसदी पर तलवार लटकी है तो कई बड़े नेता केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर हैं. बदले हालात में गठबंधन के भीतर कांग्रेस का रास्ता क्या है?
विपक्षी इंडिया गठबंधन का जब से गठन हुआ है, जितनी पार्टियां प्रधानमंत्री पद के उतने दावेदार सामने आ रहे थे. विपक्षी गठबंधन के गठन में अहम रोल अदा करने वाले नीतीश कुमार से लेकर ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल तक के नाम प्रधानमंत्री पद के दावेदारों की लिस्ट में थे. दावेदारों और दावों की लंबी फेहरिश्त के बीच वक्त ने ऐसी करवट ली है कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस का रास्ता साफ बताया जाने लगा है.
अरविंद केजरीवाल पर संशय
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर संशय की स्थिति है. दिल्ली और पंजाब में इंडिया गठबंधन का क्या होगा, सीट शेयरिंग पर कैसे बात बनेगी? इन सबको लेकर सवाल उठ ही रहे थे, अब दिल्ली शराब घोटाले के जांच की आंच भी केजरीवाल तक पहुंच चुकी है. आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए केजरीवाल का नाम आगे भी बढ़ा रही थी. गठबंधन का नाम इंडिया गठबंधन रखे जाने को लेकर भी आम आदमी पार्टी केजरीवाल को श्रेय दे रही थी लेकिन अब ताजा घटनाक्रम के बाद कहा जा रहा है कि उनकी दावेदारी कमजोर होगी.
नीतीश ने खुद करा ली फजीहत
दरअसल, जेडीयू बिहार के सीएम नीतीश को पीएम मटेरियल बता रही थी. पिछले 18 साल से बिहार जैसे जटिल राजनीतिक-सामाजिक समीकरणों वाले बिहार जैसे राज्य की सत्ता के शीर्ष पर लगातार काबिज नीतीश के पास प्रशासन चलाने का लंबा अनुभव है. नीतीश ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस, विपरीत ध्रुव मानी जाने वाली सियासी पार्टियों के साथ गठबंधन चलाई है. ये राजनीतिक कौशल भी उनके पक्ष में जा रहा था.
विपक्षी गठबंधन के घटक दल 2024 चुनाव जीतकर सत्ता में आने पर जातिगत जनगणना कराने के बाद वादे कर रहे हैं. नीतीश ने बिहार में जातिगत जनगणना कराकर, इसके आंकड़े विधानसभा में पेश कर और इसके आधार पर आरक्षण की सीमा बढ़ाकर भी एक बड़ी लकीर खींच दी. लेकिन ये आंकड़े जब विधानसभा में पेश किए गए, सीएम नीतीश ने सेक्स पर ज्ञान देकर खुद अपनी फजीहत करा ली. बीजेपी ने नीतीश को महिला विरोधी बताते हुए मोर्चा खोल दिया तो वहीं महिला संगठनों ने भी सुशासन बाबू की आलोचना की.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



