
'नीतीश का नीतिगत विरोध था, आगे भी रहेगा...', बिहार के सियासी घटनाक्रम पर बोले चिराग
AajTak
नीतीश कुमार के एनडीए से हाथ मिलाने पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये खुशी की बात की है बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन रही हैं, लेकिन नीतीश कुमार का नीतिगत विरोध था और वो आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि मेरा मानना है कि सीएम की नीतियों ने बिहार का विकास नहीं किया.
बिहार में चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए की दामन थाम लिया है. नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुन लिया है और शाम पांच बजे दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस पूरे घटनाक्रम के बाद नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है और कहा कि वह एनडीए में है और वह पीएम मोदी के हर फैसले के साथ हैं. चिराग पासवान में नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि आने वाले दिनों में सरकार की क्या भूमिका होती है और सरकार किस एजेंडे पर काम करती है. क्या कोई साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाया जाता है या नहीं बनाया जाता है. इन सभी मुद्दों पर आगे चर्चा होगी. ये काफी महत्वपूर्ण था कि मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री पहले इस्तीफा दें और उसके बाद पुन शपथ लें.
सीएम का नीतिगत विरोध था और है: चिराग पासवान उन्होंने आगे कहा कि मैं एनडीए के सहयोगी के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहा हूं. हमारे लिए ये खुशी की बात है कि एनडीए की सरकार फिर से बिहार में आ रही है. जो सोच और विजन हमारे पीएम मोदी जी की है, वहीं हमारी बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन हैं. मैंने इससे पहले भी कई बार कहा कि मेरा मुख्यमंत्री से नीतिगत विरोध था, है...अगर उन्हीं की नीति पर काम चलेगा तो ये विरोध आगे भी रहेगा. मैंने माना है कि उनके नीतियों ने बिहार की जनता का विकास नहीं किया.
'मैं अपने पीएम के साथ खड़ा हूं'
ऐसे में एनडीए की बनी नई सरकार में अगर बीजेपी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विजन बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को शामिल किया जाता है तो ये एक सफल निर्णय होगा. एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देखिए बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है. मैं अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा हुआ हूं.
आपको बता दें कि नीतीश कुमार 28 जनवरी, 2024 को 9वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम के रूप में मंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, उनकी पार्टी ने साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ लड़ा था और 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि उनकी सहयोगी बीजेपी ने 74 सीटें जीती थीं. इसके बाद 2022 में बीजेपी से नाता तोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाई थी और अब एक बार फिर एनडीए से हाथ मिला लिया है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



