निशा-करण मामले में बोलीं रामायण फेम दीपिका- चेहरे पर निशान का मतलब है दुर्व्यवहार किया
AajTak
उन्होंने कहा- चेहरे पर निशान का मतलब है कि उसने (करण) उसके साथ दुर्व्यवहार किया है. मुझे लगता है कि प्रेस ने जो कुछ भी कवर किया है, उससे ऐसा लगता है कि करण ने निशा के साथ मानसिक और भावनात्मक रूप से दुर्व्यवहार किया है. जो किसी भी कारण से स्वीकार्य नहीं है.
टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल पर्सनल जिंदगी में चल रही अनबन के चलते खबरों में हैं. दोनों के बीच के रिश्ते काफी खराब हो गए हैं. निशा ने करण को घरेलू हिंसा के मामले में अरेस्ट भी करवाया था. बाद में करण को जमानत मिल गई. निशा ने करण पर कई गंभीर आरोप गाए. इसी बीच निशा की एक फोटो भी काफी वायरल हुई, जिसमें निशा के सिर पर चोट लगी थी और काफी खून निकल रहा था. क्या बोलीं दीपिका चिखलिया?More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












