
'निर्भया कांड में चैंपियन बनते थे, घर में महिला से दुर्व्यवहार पर खामोश क्यों?' केजरीवाल की चुप्पी पर बोले जेपी नड्डा
AajTak
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अरेस्ट होने का इतना ही शौक है तो अपना बेल कैंसल करवाएं और जाएं. वैसे भी 1 जून को उनका इंतजार हो रहा है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 समेत तमाम मुद्दों पर इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल से एक्सक्लूसिव बातचीत की. स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार विभव कुमार और अरविंद केजरीवाल के इस आरोप की भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए उसके सभी नेताओं को गिरफ्तार करवा रही है, जेपी नड्डा ने कहा, 'सबसे पहले हमें केजरीवाल को समझना होगा, जिस तरीके से उन्होंने राजनीति की है और उनका दोहरा चरित्र उजागर हुआ है, वह जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं. उसके चलते देश की जनता और दिल्ली की जनता के बीच उनकी विश्वसनीयता बहुत निचले स्तर पर है. जीरो नहीं माइनस में है. कोई उनकी बातों पर विश्वास नहीं करता.'
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मीडिया के माध्यम से मुद्दों को डायवर्ट करना चाहते हैं. मूल मुद्दे से खुद को बचाना चाहते हैं. पांच दिन तक उन्होंने स्वाति पर क्यों नहीं कुछ बोला? चीफ मिनिस्टर के घर में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार हो, सीएम के पर्सनल सेक्रेटरी का नाम आए, जिस तरीके की घटनाएं घटीं उस पर एफआईआर हो जाए और मुख्यमंत्री जो निर्भया कांड के बड़े चैंपियन बनते थे, विजय चौक पर बैठकर रात-रात बिताई जिन्होंने... वह अपने घर में एक महिला के साथ हो रहे अन्याय, वो भी एक राज्यसभा सांसद के साथ ऐसा व्यवहार हो और आप एक शब्द नहीं बोलते हो, यह आपका नैतिक चरित्र बताता है.'
हर चीज के लिए बीजेपी पर दोष मढ़ना केजरीवाल का तरीका
जेपी नड्डा ने आगे कहा, 'अरविंद केजरीवाल फ्रस्टेट हैं. उन्हें दो बातों का फ्रस्टेशन है. वह स्पेशल ट्रीटमेंट पर आए पर जनता ने उनको ट्रीटमेंट नहीं किया, गंभीरता से नहीं लिया. उन्हें इस बात की भी फ्रस्टेशन है. दूसरी ये जो घटना (स्वाति मालीवाल) घटी है. आपने अखिलेश के साथ उनकी प्रेस वार्ता देखी होगी... कभी माइक इधर कभी उधर कर रहे थे. यह अपने आप में बहुत कुछ बताता है. अब वह इससे बचें कैसे, तो सबसे अच्छा तरीका है मीडिया से अटेंशन मिले. इसके लिए उनका तरीका है कि हर चीज के लिए बीजेपी को दोषी ठहरा दो. विक्टिम कार्ड खेलो... जैसे बीजेपी के पास एक ही काम रह गया है कि केजरीवाल की चिंता करे.'
भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अरेस्ट होने का इतना ही शौक है तो अपना बेल कैंसल करवाएं और जाएं. वैसे भी 1 जून को उनका इंतजार हो रहा है.' AAP नेताओं के इस आरोप पर कि स्वाति मालीवाल बीजेपी से मिली हुई हैं, जेपी नड्डा ने कहा, 'अपने पाप को छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगाना... ये केजरीवाल का चरित्र है. ये उनकी टैक्टिक्स है, ये उनकी सोच का तरीका है. आम आदमी पार्टी ने राजनीति के स्तर को बहुत नीचे ला दिया है. आपके घर में घटनाएं घटती हैं, आप उस पर एक शब्द नहीं बोलते हो और दूसरों पर आरोप लगाते हो. बीजेपी इस तरीके के काम नहीं करती है.'
दिल्ली की जनता मोदी को तीसरी बार PM बनाने के लिए आतुर

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





