
नितिन गडकरी, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, मांझी... मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास आने लगे फोन
AajTak
नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं. जो ताजा खबर सामने आ रही है कि जीतन राम मांझी, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को फ़ोन से बताया गया कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी हैं.
नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जीतन राम मांझी, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को फ़ोन से बताया गया कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी हैं.
आपको बता दें कि अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से अनुप्रिया पटेल अपनी ही सीट जीत सकी थी. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के खाते में एनडीए से एक ही सीट गई थी और इस सीट (गया) से वह खुद चुनाव लड़े और जीतक संसद पहुंचे हैं. वहीं जयंत चौधरी की पार्टी को सीटें मिली थीं और दोनों ही सीटों पर उनकी पार्टी विजयी रही. जयंत चौधरी खुद राज्यसभा सांसद हैं.
टीडीपी कोटे से ये सांसद बनेंगे मंत्री
वहीं टीडीपी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है. टीडीपी नेता जयदेव गल्ला ने X पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी पार्टी को मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है. तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू टीडीपी कोटे से नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे.
शपथ से पहले मंत्री परिषद के सदस्यों से मिलेंगे मोदी
नरेंद्र मोदी शपथग्रहण समारोह से पहले नए मंत्रीपरिषद के सदस्यों के साथ अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जब प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण चल रहा होगा उस वक्त राजधानी दिल्ली और राष्ट्रपति भवन के आसपास सुरक्षा का अभेद्य चक्र बना होगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












