
निज्जर हत्याकांड के आरोपियों को जमानत नहीं, कनाडा की अदालत ने दिया यह आदेश
AajTak
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में सभी चार आरोपियों को जमानत नहीं दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी. ब्रिटिश कोलंबिया की एक अदालत ने अपने आदेश में चारों आरोपियों को जरूरी हिरासत में रखने का आदेश दिया था. कोर्ट का कहना है कि मुकदमा शुरू होने तक सभी आरोपी हिरासत में रहेंगे.
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में सभी चार आरोपियों को जमानत की खबरों के बीच ब्रिटिश कोलंबिया की एक अदालत ने चार भारतीय नागरिकों को जरूर हिरासत में रखने का आदेश दिया है. अब इस मामले में अगले महीने फरवरी में सुनवाई होगी.
आरोपियों को 11 फरवरी, 2025 को एक केस मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस के लिए उपस्थित रहना होगा. प्री-ट्रायल एप्लिकेशन पर विचार किया जाएगा और नए साल शुरुआत में ट्रायल की तारीखें तय होने की उम्मीद है.
हिरासत में हैं सभी आरोपी
अदालत द्वारा लगाए गए हिरासत आदेश ये सुनिश्चित करते हैं कि मुकदमा शुरू होने तक आरोपी हिरासत में रहेंगे. हालांकि, एक न्यायाधीश ने बाद में जमानत याचिका की समीक्षा कर सकता है. लेकिन हत्या के गंभीर आरोपों और साजिश की वजह से जमानत की संभावनाएं कम हैं.
आरोपियों को रिहा कर दिए जाने की हालिया रिपोर्ट को संबोधित करते हुए सेमुर ने गुरुवार को साफ किया कि वे (आरोपी) अभी-भी हिरासत में हैं.
सेमुर के अनुसार, सभी चार आरोपी व्यक्ति ब्रिटिश कोलंबिया अदालत द्वारा लगाए गए जरूरी हिरासत आदेशों के तहत हिरासत में हैं. फिलहाल अभियुक्तों के लिए कोई जमानत सुनवाई निर्धारित नहीं है और वह जेल में हैं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










