
निकल गई पाकिस्तान की हेकड़ी... परमाणु हमले की धमकी पर अब बोला- हमारा अस्तित्व खतरे में होगा तब...
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रॉयटर्स के साथ बातचीत में बताया है कि हमने अपनी फौजों की ताकत और बढ़ा दी है क्योंकि कुछ भी हो सकता है. हालांकि, उनके इस बयान को लेकर विवाद भी हो गया है. खुद आसिफ का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है. आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से संभावित सैन्य कार्रवाई के अंदेशे के बीच पाकिस्तानी सेना अलर्ट मोड पर है. इस बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान ने भी हलचल मचा दी है.
ख्वाजा आसिफ ने रॉयटर्स के साथ बातचीत में बताया है कि हमने अपनी फौजों की ताकत और बढ़ा दी है क्योंकि कुछ भी हो सकता है. हालांकि, उनके इस बयान को लेकर विवाद भी हो गया है. खुद आसिफ का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.
हाई अलर्ट पर है पाकिस्तान!
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है. हम अपने परमाणु हथियारों का केवल तभी इस्तेमाल करेंगे जब हमारे अस्तित्व पर सीधा खतरा होगा.
उन्होने कहा कि अगर युद्ध होगा तो हम इसके लिए भी मानसिक रूप से तैयार है. इसकी बहुत स्पष्ट संभावना है कि अगले दो से तीन या चार दिनों में युद्ध हो सकता है.
आसिफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान की संप्रभुता को किसी तरह का खतरा होता है तो हम इसका सामना करने के लिए 100 फीसदी तैयार हैं. अगले कुछ दिनों में युद्ध का खतरा है लेकिन इसे टाला जा सकता है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






