
ना लेबर पेन-ना मदद, टॉयलेट गई महिला ने अचानक दिया बच्चे को जन्म!
AajTak
महिला के साथ ये घटना तब हुई जब वो दूसरे शहर एक बिजनेस ट्रिप पर गई थी और होटल में ठहरी हुई थी. बिना लेबर पेन के महिला इस तरह से बच्चे को जन्म देगी, उसको भी यकीन नहीं था.
पेट दर्द होने के बाद एक महिला बाथरूम गई. मगर वहां उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया. ये घटना तब हुई जब महिला दूसरे शहर एक बिजनेस ट्रिप पर गई थी और होटल में ठहरी हुई थी. 37 हफ्ते की प्रेग्नेंट महिला को लगा कि उसे Stomach Bug है. हालांकि, बिना लेबर पेन के वो इस तरह से बच्चे को जन्म देगी, महिला को भी यकीन नहीं था.
अमेरिका के Louisiana में रहने वाली इस महिला का नाम विक्टोया वेनिस (Victoya Venise) है. विक्टोया ने कहा- 'जब तक टॉयलेट में मुझे एहसास होता कि वो बच्चे को जन्म देने वाली है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.' 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्टोया की चार साल की बेटी के पेट में दर्द हो रहा था, ऐसे जब वह खुद थोड़ी अस्वस्थ हुई तो विक्टोया को लगा कि वह भी इसी वजह से बीमार है.
इसी बीच ट्रिप के दौरान उसके पेट में दर्द उठा तो वह होटल के टॉयलेट में पहुंची. लेकिन टॉयलेट में ही उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया.
सिंगल मदर विक्टोया अपने दूसरे बच्चे को किसी और को गोद देना चाहती थीं, लेकिन ऐसी अनोखी डिलीवरी देखकर उन्होंने अपना मन बदल दिया. अब वो इस बच्चे को भी अपने साथ रखने का प्लान कर चुकी हैं. उन्होंने अपने दादा के नाम पर इस बच्चे का नाम रॉकी रखा है.
इस घटना के बारे में बताते हुए विक्टोया वेनिस सोशल मीडिया पर लिखती हैं- 'मैंने टॉयलेट में अपने बच्चे को जन्म दिया. मुझे लगा शौच आई है, लेकिन मैंने बच्चे को जन्म दिया. मेरा सपोर्ट करने के लिए सभी को धन्यवाद. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है.'
बकौल विक्टोया मैंने खुद से ही एक तौलिया में बच्चे को लपेट लिया और इस बारे में अपनी मां को फोन कर सूचना दी. इसके बाद मदद के लिए मेडिकल टीम आई, जो विक्टोया और उसके बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गई. बता दें कि विक्टोया एक ग्राफिक डिजाइनर और सोशल मीडिया मैनेजर हैं. बिजनेस ट्रिप के दौरान वो जॉर्जिया के एक होटल में ठहरी हुई थीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











