
ना जिम..ना डाइटिंग, आ गया ऐसा कपड़ा जिसे पहन 'फिट' हो जाएगी बॉडी
AajTak
अच्छा दिखने और फिट होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. जिम जाते हैं डाइट पर काफी ध्यान देते हैं. क्या खाना है, इससे ज्यादा इस पर ध्यान देते हैं कि क्या नहीं खाना है.
अच्छा दिखने और फिट होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. जिम जाते हैं डाइट पर काफी ध्यान देते हैं. क्या खाना है, इससे ज्यादा इस पर ध्यान देते हैं कि क्या नहीं खाना है. लेकिन सोचिए बिना यह सब किए लोग फिट और अच्छा दिखने लगें तो शायद यह सबसे आश्चर्यजनक चीज होगी. Photo: Taobao दरअसल, चीन के बाजारों में एक मस्कुलर बॉडी वाला सूट काफी लोकप्रिय हो रहा है. सिलिकॉन से बने इस सूट को पहनकर शरीर को किसी बॉडीबिल्डर जैसा रूप दिया जा सकता है. इसकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं. Photo: Taobao डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे मेडिकल-ग्रेड सिलिकॉन की मोटी परत से तैयार किया जाता है, ताकि शरीर को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे. इसके अलावा इन सूट्स में उभार लिए हुए हाथ की नसें, ऊंची कॉलरबोन और सिक्स पैक एब्स भी हैं. Photo: TaobaoMore Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












