
'ना गलत बोलूंगा, ना...,' जब यूट्यूबर के सवाल से भन्नाए बाबा, चिमटे से पीटा, Video
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूबर ने नागा बाबा से कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया कि बाबा गुस्से से तमतमा उठे. इसके बाद बाबा ने अपने चिमटे से उस यूट्यूबर की पिटाई कर दी. वीडियो में बाबा के गुस्से और यूट्यूबर की स्थिति को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है, जहां देशभर से साधु-संतों का जमावड़ा लगा हुआ है. आस्था और अध्यात्म के इस संगम को देखने और रिपोर्ट करने दुनियाभर की मीडिया भी पहुंची है. इसके साथ ही, यूट्यूबर्स भी महाकुंभ की रौनक को कैद करने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं.
हालांकि, यूट्यूबर्स और साधुओं के बीच होने वाली बातचीत कभी-कभी अजीब मोड़ ले रही है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां नागा बाबा यूट्यूबर्स के सवालों से परेशान नजर आ रहे हैं.
इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूबर ने नागा बाबा से कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया कि बाबा गुस्से से तमतमा उठे. इसके बाद बाबा ने अपने चिमटे से उस यूट्यूबर की पिटाई कर दी. वीडियो में बाबा के गुस्से और यूट्यूबर की स्थिति को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो
आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है
महाकुंभ में एक दिलचस्प घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक रिपोर्टर ने बाबा से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसके बाद बाबा ने अपना आपा खो दिया और रिपोर्टर को चिमटे से मारते हुए पंडाल से बाहर निकाल दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











